
एकांत
बांग्लादेश | |
---|---|
130170km² | |
+ | |
162221000 | |
1246.2 / km² |
वेनेजुएला | |
---|---|
882050km² | |
+ | |
28946101 | |
32.8 / km² |
वेनेज़ुएला दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। राजधानी काराकास है। यह दक्षिण अमरीका के उत्तर मे स्थित एक उश्नकटिबन्धिय प्रदेश है। इसके पूर्व मे गुयेना, दक्षिण मे ब्राजील एंव पश्चिम मे कोलम्बिआ राष्ट्र है। इसकी उत्तरी सीमा २८०० कि॰मी॰ कि है, इसके उत्तर में कैरेबियन द्वीपसमुह एंवम् उत्तर पूर्व मे अंट्लान्टिक महासागर है। 20वीं शताब्दी की शुरुआत में वेनेज़ुएला में कच्चे तेल की खोज की गई, और आज, वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात तेल भंडार है और यह तेल के दुनिया के अग्रणी निर्यातकों में से एक है। पहले, देश कॉफी और कोको जैसे कृषि वस्तुओं का एक अविकसित निर्यातक था, लेकिन तेल जल्द ही, निर्यात और सरकारी राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत बन गया। 1980 के दशक के तेल संकट के कारण देश को बाहरी ऋण संकट और दीर्घकालिक आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। 1996 में मुद्रास्फीति 100% पर पहुंच गई और गरीबी दर 1995 तक 66% तक बढ़ चुकी थी। 1998 तक प्रति व्यक्ति जीडीपी 1963 के स्तर तक गिर गई, जोकि उसके 1978 के शीर्ष का तिहाई था। 2000 के दशक के शुरू में तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से वेनेज़ुएला के पास पुनः धन आने लगा। वेनेज़ुएला सरकार ने तब लोकलुभावनवाद सामाजिक कल्याण नीतियों की स्थापना की कर वेनेज़ुएला अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिये और सामाजिक खर्च में वृद्धि कर अस्थायी रूप से आर्थिक असमानता और गरीबी को कम करने का कार्य किया। हालांकि, इस तरह की लोकप्रिय नीतियां अपर्याप्त रही, जोकि देश के पतन का कारण बना- इसमें असाधारण चरम जीवाश्म ईंधन सब्सिडी प्रमुख है, जिसे देश की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए व्यापक रूप से दोषी ठहराया गया। अस्थिर अर्थव्यवस्था के कारण वेनेज़ुएला बोलिवियाई संकट का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप अतिस्फीति, आर्थिक मंदी, मूल वस्तुओं की कमी और बेरोजगारी, गरीबी, बीमारी, बाल मृत्यु दर, कुपोषण और अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई। 2017 तक, वेनेज़ुएला को क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों द्वारा ऋण भुगतान के संबंध में दिवालिया घोषित किया गया था। 2018 में, देश में संकट चरम अतिस्फीति से और बढ़ गया है, अनुमान के मुताबिक साल के अंत तक मुद्रास्फीति दर 1,000,000% थी।
स्रोत: Wikipedia