Javascript must be enabled to use all features of this site and to avoid misfunctions
Australia vs. South America -
HOME
:
Continents
NEW

Close
Swap Share

Australia vs South America

Australia Change
South America Change

Australia

जानकारी

ऑस्ट्रेलिया (अंग्रेज़ी: Australia), सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है।N4 ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है। 18वी सदी के आदिकाल में जब यूरोपियन अवस्थापन प्रारंभ हुआ था उसके भी लगभग 40 हज़ार वर्ष पहले, ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप और तस्मानिया की खोज अलग-अलग देशो के करीब 250 स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाईयो ने की थी। तत्कालिक उत्तर से मछुआरो के छिटपुट भ्रमण और होलैंडवासियो द्वारा 1606, में यूरोप की खोज के बाद,1770 में ऑस्ट्रेलिया के अर्द्वपूर्वी भाग पर अंग्रेजों का कब्ज़ा हो गया और 26 जनवरी 1788 में इसका निपटारा "देश निकला" दण्डस्वरुप बने न्यू साउथ वेल्स नगर के रूप में हुआ। इन वर्षों में जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई और महाद्वीप का पता चला,19वी सदी के दौरान दूसरे पांच बड़े स्वयं-शासित शीर्ष नगर की स्थापना की गई। 1 जनवरी 1901 को, छ: नगर महासंघ हो गए और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल का गठन हुआ। महासंघ के समय से लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक स्थायी उदार प्रजातांत्रिक राजनैतिक व्यवस्था का निर्वहन किया और प्रभुता संपन्न राष्ट्र बना रहा। जनसंख्या 21.7मिलियन (दस लाख) से थोडा ही ऊपर है, साथ ही लगभग 60% जनसंख्या मुख्य राज्यों सिडनी, मेलबर्न, ब्रिस्बेन, पर्थ और एडिलेड में केन्द्रित है। राष्ट्र की राजधानी केनबर्रा है जो ऑस्ट्रेलियाई प्रधान प्रदेश (ACT) में अवस्थित है। प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक ऑस्ट्रेलिया एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में इन क्षत्रों में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार. ऑस्ट्रेलियाई शहरों को जीवन कुशलता, सांस्कृतिक प्रस्तावों और जीवन-स्तर के क्षेत्र में दुनिया में उच्च स्थान दिया जाता है। यह कई संगठनों जैसे संयुक्त राष्ट्र, जी-20मुख्य अर्थव्यवस्थाएँ, राष्ट्र मंडल देशों, ANZUS, OECD और विश्व व्यापार संगठन (WTO) का सदस्य |

स्रोत: Wikipedia

South America

जानकारी

मध्य अमेरिका (या, केन्द्रीय अमेरिका ; स्पेनी: América Central) अमेरिकी महाद्वीप का मध्य भौगोलिक क्षेत्र है। यह उत्तर अमेरिकी महाद्वीप का सबसे दक्षिणी हिस्सा है, जो दक्षिण में दक्षिण अमेरिका के साथ जोड़ता है। कभी-कभी इसे अमेरिका के एक उपमहाद्वीप के रूप में परिभाषित किया जाता है। इस क्षेत्र की सीमा उत्तर में मेक्सिको, दक्षिण-पूर्व में कोलंबिया, पूर्व में कैरिबियन सागर और पश्चिम और दक्षिण में प्रशांत महासागर से लगती है। मध्य अमेरिका में सात देश शामिल हैं: बेलीज, कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, निकारागुआ और पनामा। केंद्रीय अमेरिका की संयुक्त जनसंख्या 41,739,000 (2009 अनुमान)और 42,688,190 (2012 अनुमान) के बीच होने का अनुमान है।यह उतर अमेरिका के अंतर्गत सबसे दक्षिण के 7 देश हैं, जो दक्षिण अमेरिका से जुडा हुआ भाग है। इन देशों का समूह लैटिन अमेरिका के अंतर्गत आता है।

स्रोत: Wikipedia

More intresting stuff