Javascript must be enabled to use all features of this site and to avoid misfunctions
York vs. Twin -
HOME
:
शहरों
NEW

स्थान York Twin

Close
share
York
Twin

York vs Twin

York
Twin

York

0

जानकारी





ह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (अंग्रेज़ी: New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य।

स्रोत: Wikipedia

Twin

0

जानकारी

एक ही गर्भावस्था के दौरान पैदा होने वाली दो संतानों को जुड़वां कहते हैं। जुड़वां या तो एक जैसे हो सकते हैं (वैज्ञानिक भाषा में, "एकयुग्मनज/मोनोज़ाईगोटिक"), जिसका अर्थ है कि वे एक ही युग्मनज से पनपे हैं जो विभाजित होता है और दो भ्रूणों का रूप ले लेता है, या भ्रात्रिक ("द्वियुग्मनज/डाईज़ाईगोटिक") हो सकते हैं क्योंकि वे दो अलग अलग अंडो में दो विभिन्न शुक्राणुओं द्वारा निषेचित होते हैं। इसके विपरीत, एक भ्रूण जो गर्भ में अकेले विकसित होता है उसको सिंगलटन कहा जाता है और एक साथ जन्मी एकाधिक संतानों में से एक को मल्टीपल कहा जाता है। सैद्धांतिक रूप से ऐसा संभव है कि दो सिंगलटन एक समान हों यदि मां और पिता के दोनों गेमेट के सभी 23 गुणसूत्र एक जन्म से अगले जन्म तक सटीक रूप से मिलते हों.



जबकि प्राकृतिक परिस्थितियों में ऐसा होना सांख्यिकीय रूप से असंभव है (एक अरब-अरब-अरब में किसी एक से कम), किसी दिन एक नियंत्रित संसर्ग संभव हो सकता है। एक कम जटिल उपाय क्लोनिंग प्रक्रिया के माध्यम से आनुवंशिक रूप से समान संतानों का निर्माण करना है, एक प्रक्रिया जिसे स्तनधारियों की कई प्रजातियों पर सफलतापूर्वक आजमाया जा चुका है। जुड़वा बच्चों की पहचान करने के लिए एंटीबायोटिक नामक टेस्ट का प्रयोग किया जाता है

स्रोत: Wikipedia

More intresting stuff