Javascript must be enabled to use all features of this site and to avoid misfunctions
York vs. Kenai -
HOME
:
शहरों
NEW

स्थान York Kenai

Close
share
York
Kenai

York vs Kenai

York
Kenai

York

0

जानकारी





��ह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (अंग्रेज़ी: New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य।

स्रोत: Wikipedia

Kenai

7533

जानकारी

अलास्का (अंग्रेज़ी: Alaska) उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में स्थित अमेरिकी का राज्य है। इसके पूर्व में कनाडा, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर और पश्चिम में रूस स्थित हैं। क्षेत्रफल के अनुसार अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। अलास्का की लगभग आधी जनसंख्या 6,83,478 इसके अन्कोरेज महानगर में रहती है। सन 2009 तक अलास्का संयुक्त राज्य में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। 30 मार्च 1867 को संयुक्त राज्य सीनेट ने अलास्का को रूसी साम्राज्य से खरीदने का फैसला किया, इसके लिए रूस को 72 लाख डॉलर (45 करोड़ 81 लाख रूपए) चुकाए गए, यानि की हर एकड़ के लिए 4.



74 डालर (315 रूपए) दिया गया था। इसके बाद यह भूमि कई आधिकारिक बदलावों से गुज़री, तब जाकर इसको 11 मई 1912 को संगठित क्षेत्र माना गया और 49 वें राज्य के तौर पे 3 जनवरी 1953 को शामिल किया गया। इस राज्य का नाम अलास्का रूसी साम्राज्य के समय से ही इस्तेमाल होता रहा था जिसका की मतलब मुख्य ज़मीन या मातृभूमि था और जो की "अलयूत" के शब्द "अलाक्स्स्क्साक" से लिया गया था।

स्रोत: Wikipedia

More intresting stuff