��श्चिम सामान्य: एक संज्ञा, विशेषण या क्रियाविशेषण है जो एक दिशा या भूगोल की ओर इंगित करता है।
पश्चिम, चार प्रमुख दिशाओं मे से एक है साथ ही यह कुतुबनुमा के दिशासंकेतों मे से भी एक प्रमुख संकेत है। यह पूर्व का विपरीत है और उत्तर और दक्षिण के लंबवत होता है।
मानकानुसार एक मानचित्र के बाईं ओर पश्चिम होता है।
पश्चिम की ओर नौगमन (नेविगेशन) हेतु, कुतुबनुमा (कम्पास) के दिगंश को 270° पर बिठाना (सेट करना) पड़ता है।
पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम दिशा की विपरीत दिशा मे घूमती है, इसलिए सूर्य इस दिशा मे अस्त होता है।
स्रोत: Wikipedia
Wellington
0
जानकारी
�
��ेलिंग्टन न्यूज़ीलैंड की राजधानी है। वेलिंगटन को इस देश का दूसरा सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र माना जाता है। लगभग १८ लाख की जनसंख्या वाले इस नगर की स्थापना १८३९ ईसवी में हुई थी और १८६५ ईसवी में इसे यहां का राजधानी घोषित किया गया। पर्यटन की दृष्टि से यहां वेलिंगटन म्यूजियम, सिटी गैलरी, फैंक किटस पार्क, माउन्ट विक्टोरिया, माउन्ट कोकोउ, मैसी मेमोरियल, कारोरी वाइल्डलाइफ सैंचुरी, लीमर्स आर्क, पार्लियामेंट बिल्डिंग, नेशनल लाईब्रेरी, टर्नबुल हाउस, सेन्ट्रल लाईब्रेरी, बोटेनिक गार्डेन जैसे जगहों को घूमा जा सकता है।
वेलिगंटन को पृथ्वी की अंतिम दक्षिणतम राजधानी कहते हैं।
स्रोत: Wikipedia