Javascript must be enabled to use all features of this site and to avoid misfunctions
Tehran vs. Wales -
HOME
:
शहरों
NEW

स्थान Tehran Wales

Advertising

Close
share
Tehran
Wales

Tehran vs Wales

Tehran
Wales

Tehran

8000000

जानकारी

तेहरान (फारसी: تهران) ईरान ईरान के तेहरान प्रान्त का एक शहर और ईरान की राजधानी है। इस शहर की जनसंख्या वर्ष २००६ की जनगणना के अनुसार ७,७९७,५२० है। स्थिति : 35°44' उo अo तथा 51°30' पूo देo। यह नगर ईरान देश तथा तेहरान प्रदेश की राजधानी और एक महत्वपूर्ण औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं रेल, सड़क तथा वायुमार्गों का केन्द्र है। समुद्रतल से 1,175 मीटर की ऊँचाई पर कैस्पियन सागर से 105 किलोमीटर दक्षिण तथा एलबुर्ज पर्वत श्रेणी से 16 किलोमीटर दक्षिण स्थित है। इस नगर से डेमावंड पर्वत नामक सुप्त ज्वालामुखी (5,665 मीटर) की हिमाच्छादित नुकीली चोटी दिखाई देती है। यहाँ के दर्शनीय भवनों में राजभवन, संग्रहालय, मस्जिदें इत्यादि हैं। राजभवन में वह मयूरसिंहासन है, जो 1939 ईo में नादिरशाह द्वारा दिल्ली से लाया गया था। कजार वंश के संस्थापक आग़ा मुहम्मद खान ने 1788 ईo में इस नगर को अपनी राजधानी बनाया। तत्पश्चात्‌ नगर का विकास तीव्र गति से होता गया। यह उपजाऊ खेतिहर प्रदेश में स्थित है, जहाँ गेहूँ, चुकंदर, फल तथा कपास उत्पादन महत्वपूर्ण है। कपड़ा, सीमेंट, धातु का सामान, रासायनिक पदार्थ, काच, चीनी, दियासलाई, सिगरेट, साबुन इत्यादि के उद्योग मुख्य हैं। यह फारस की खाड़ी तथा कैस्पियन सागर से रेलमार्गों द्वारा जुड़ा है। नगर से 5.



6 मिलोमीटर पश्चिम में हराबाद हवाई अड्डा स्थित है, जहाँ से कई विदेशी वायुमार्ग गुज़रते हैं। 1935 ईo से स्थापित तेहरान विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का केन्द्र है। तेहरान को एक बदसूरत और बड़े गाँव के रूप में जाना जाता है

स्रोत: Wikipedia

Wales

2665

जानकारी





��ेल्ज़ यूनाइटेड किंगडम (U.K.) का एक घटक देश है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। 5 वीं शताब्दी में ब्रिटेन से रोमन वापसी के बाद वेल्श राष्ट्रीय पहचान ब्रिटेन के लोगों के बीच उभरी और वेल्स को आधुनिक सेल्टिक राष्ट्रों में से एक माना जाता है। 1282 में Llywelyn ap Gruffudd की मृत्यु ने वेल्स की इंग्लैंड की विजय के एडवर्ड I के पूरा होने को चिह्नित किया, हालांकि ओवेन ग्लायन्ड्र ने 15 वीं शताब्दी की शुरुआत में वेल्स को स्वतंत्रता की संक्षिप्त बहाली की। पूरे वेल्स को इंग्लैंड द्वारा एनेक्स किया गया था और वेल्स एक्ट्स 1535 और 1542 में कानून के तहत अंग्रेजी कानूनी प्रणाली में शामिल किया गया था। 19 वीं शताब्दी में डिस्टिक्टिव वेल्श राजनीति विकसित हुई थी। वेल्श उदारवाद, लॉयड जॉर्ज द्वारा 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में, समाजवाद और लेबर पार्टी के विकास से विस्थापित हो गए थे। शताब्दी में वेल्श राष्ट्रीय भावना बढ़ी; प्लेड सिमरू 1925 में और वेल्श भाषा सोसायटी का गठन 1962 में किया गया था। वेल्स सरकार अधिनियम 1998 के तहत स्थापित, वेल्स के लिए नेशनल असेंबली, विचलित नीति मामलों की एक श्रृंखला के लिए जिम्मेदारी रखती है।

स्रोत: Wikipedia

More intresting stuff