ीऐटल (अंग्रेजी: Seattle) अमेरिका के वाशिंगटन राज्य का एक प्रमुख शहर है। यह वाशिंगटन राज्य का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ वहाँ का प्रमुख बन्दरगाह भी है। यह प्रशान्त महासागर तथा लेक वौशिन्ग्टन के बीच स्थित है। कनाडा की सीमा यहाँ से केवल १६० किलोमीटर दूर है। अप्रैल २००९ में यहाँ की आबादी लगभग ६१७०० थी।
पाइक प्लेस मार्केट यहाँ की बड़ी मशहूर सब्जी मंडी है। पर्य्टक एवं निवासी रोज फल, सब्जियाँ, फूल, मछली आदी ख्ररीदनें यहाँ हजारों की तादाद् में आते हैं।
मानव यहाँ कम-से-कम ४००० र्वषों से बसा हुआ है। गोरों का आगमन सन १८५१ में शुरु हुआ। आर्थ्रर डेन्नी तथा उनके साथियों ने सबसे पह्ली बस्ती बसायी जिसका नाम न्यू यॉर्क-ऍल्काइ रखा गया। सन १८५३ में दुवामिश तथा सुवामिश कबीलों के सरदार सिआलह को सम्मानित करने के लिये बस्ती का नाम सिऐटल रखा गया।
स्रोत: Wikipedia
Vladivostok
606589
जानकारी
्लादिवोस्तोक (रूसी: Владивосто́к) रूस के सुदूर पूर्व में स्थित एक शहर है और रूस के प्रिमोर्स्की क्राय राज्य की राजधानी है। यह ज़ोलोतोय रोग खाड़ी के मुख पर स्थित है और रूस की चीन व उत्तर कोरिया के साथ लगी सरहदों के पास है। सन् २००२ की जनगणना में इसकी आबादी ५,९४,७०१ गिनी गई थी जो २०१० की जनगणना में थोड़ी-सी घट कर ५,९२,०६९ हो गई। व्लादिवोस्तोक का प्राकृतिक बंदरगाह बहुत बढ़िया माना जाता है और रूस की नौसेना का प्रशान्त महासागर बेड़ा, जिसका ज़िम्मा पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र में रूस के हितों की रक्षा करना है, इसी बंदरगाह को अपना मुख्य अड्डा बनाए हुए है।
स्रोत: Wikipedia