Javascript must be enabled to use all features of this site and to avoid misfunctions
Seattle vs. Oxford -
HOME
:
शहरों
NEW

स्थान Seattle Oxford

Close
share
Seattle
Oxford

Seattle vs Oxford

Seattle
Oxford

Seattle

0

जानकारी





ीऐटल (अंग्रेजी: Seattle) अमेरिका के वाशिंगटन राज्य का एक प्रमुख शहर है। यह वाशिंगटन राज्य का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ वहाँ का प्रमुख बन्दरगाह भी है। यह प्रशान्त महासागर तथा लेक वौशिन्ग्टन के बीच स्थित है। कनाडा की सीमा यहाँ से केवल १६० किलोमीटर दूर है। अप्रैल २००९ में यहाँ की आबादी लगभग ६१७०० थी। पाइक प्लेस मार्केट यहाँ की बड़ी मशहूर सब्जी मंडी है। पर्य्टक एवं निवासी रोज फल, सब्जियाँ, फूल, मछली आदी ख्ररीदनें यहाँ हजारों की तादाद् में आते हैं। मानव यहाँ कम-से-कम ४००० र्वषों से बसा हुआ है। गोरों का आगमन सन १८५१ में शुरु हुआ। आर्थ्रर डेन्नी तथा उनके साथियों ने सबसे पह्ली बस्ती बसायी जिसका नाम न्यू यॉर्क-ऍल्काइ रखा गया। सन १८५३ में दुवामिश तथा सुवामिश कबीलों के सरदार सिआलह को सम्मानित करने के लिये बस्ती का नाम सिऐटल रखा गया।

स्रोत: Wikipedia

Oxford

165000

जानकारी





क्स्फ़ोर्ड (उच्चारित/ˈɒksfərd/ ( सुनें)), इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर का मुख्य नगर है। यहाँ विश्वविख्यात आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय है, जो यहां का प्राचीनतम अंग्रेज़ी का विश्वविद्यालय है। यह लंदन से पश्चिमोत्तर पश्चिम दिशा में रेल और संड़क मार्गों से क्रमशः ६३ मील और ५१ मील की दूरी पर, टेम्स नदी और उसकी सहायक चारवेल नदी के बीच के कंकरीले मैदान में स्थित है। टेम्स नदी के किनारे का 10 मील (16 कि॰मी॰) क्षेत्र द आइसिस कहलाता है। क्षेत्रफल ८७.८५ वर्ग कि॰मी॰ है। नगर की विशेषता मध्यकालीन विश्वविद्यालय से है। यहां की जनसंख्या १,६५,००० के अंदर है जिसमें १,५१,००० लोग जिले की सीमा के भीतर ही रहते हैं। पूर्वकाल में यह नगर एक दीवार से घिरा था। इस दीवार के अवशेष न्यू कालेज के उद्यान में आज भी विद्यमान हैं। यहाँ का बोडलियन पुस्तकालय भवन देखने योग्य है। रैडक्लिफ कैमरा, क्लैरेंडन भवन और ४००० की दर्शक दीर्घा वाला शैलडोनियन व्याख्यान भवन, अन्य महत्वपूर्ण भवन हैं। इस नगर के अनेक विद्यालय भवनों में क्राइस्ट चर्च, मर्टन कालेज, न्यू कालेज, आल सोल्स-कालेज और सेंट जोंस उल्लेखनीय हैं। ऑक्सफोर्ड नगर में उद्योग धंधे अधिक महत्वूपर्ण नहीं हैं। शराब, बिजली का सामान, दस्ताने, कागज और साइकिल उद्योग उल्लेखनीय हैं। इनके अतिरिक्त विश्वविद्यालय से संबंधित उद्योगों में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय प्रेस महत्वपूर्ण है।

स्रोत: Wikipedia

More intresting stuff