Javascript must be enabled to use all features of this site and to avoid misfunctions
Samara vs. New York City -
HOME
:
शहरों
NEW

स्थान Samara New York City

Close
share
Samara
New York City

Samara vs New York City

Samara
New York City

Samara

1170910

जानकारी





ामर्रा (अरबी: سامَرّاء‎‎, अंग्रेज़ी: Samarra) मध्य इराक़ के सलाहुद्दीन प्रान्त में स्थित एक शहर है। यह दजला नदी के पूर्वी किनारे पर बसा हुआ है और राष्ट्रीय राजधानी बग़दाद से लगभग १२५ किमी उत्तर में है। यह एक ऐतिहासिक शहर है जहाँ मानवी संस्कृति ५५०० ईसापूर्व से ही शुरू हो गई थी। यहाँ शिया समुदाय के लिए महत्वपूर्ण अल-अस्करी मस्जिद स्थित है जिसमें शियाओं के दसवें इमाम (अली अल-हादी) और ग्यारहवें इमाम (हसन अल-अस्करी) की मज़ारें स्थित हैं। इसके अलावा इसी शहर में अब्बासी ख़िलाफ़त के ख़लीफ़ा अल-मुतवक्किल​ द्वारा ८५१ ईसवी में पूरी की गई सामर्रा की महान मस्जिद भी स्थित है जो अपनी अनोखी मलवीआ मीनार के लिए मशहूर है। सन् २००७ में यूनेस्को ने सामर्रा को एक विश्व धरोहर स्थल घोषित कर दिया।

स्रोत: Wikipedia

New York City

0

जानकारी

न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है। अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.



८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है।

स्रोत: Wikipedia

More intresting stuff