��ामर्रा (अरबी: سامَرّاء, अंग्रेज़ी: Samarra) मध्य इराक़ के सलाहुद्दीन प्रान्त में स्थित एक शहर है। यह दजला नदी के पूर्वी किनारे पर बसा हुआ है और राष्ट्रीय राजधानी बग़दाद से लगभग १२५ किमी उत्तर में है। यह एक ऐतिहासिक शहर है जहाँ मानवी संस्कृति ५५०० ईसापूर्व से ही शुरू हो गई थी। यहाँ शिया समुदाय के लिए महत्वपूर्ण अल-अस्करी मस्जिद स्थित है जिसमें शियाओं के दसवें इमाम (अली अल-हादी) और ग्यारहवें इमाम (हसन अल-अस्करी) की मज़ारें स्थित हैं। इसके अलावा इसी शहर में अब्बासी ख़िलाफ़त के ख़लीफ़ा अल-मुतवक्किल द्वारा ८५१ ईसवी में पूरी की गई सामर्रा की महान मस्जिद भी स्थित है जो अपनी अनोखी मलवीआ मीनार के लिए मशहूर है। सन् २००७ में यूनेस्को ने सामर्रा को एक विश्व धरोहर स्थल घोषित कर दिया।
स्रोत: Wikipedia
Houston
0
जानकारी
�
��्युस्टन संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास राज्य का सबसे बड़ा नगर है। यह संरा अमेरिका के भी सबसे बड़े नगरों में से एक है, चौथा सबसे बड़ा। ह्युस्टन के महापौर हैं बिल व्हाइट। इस नगर में २० लाख के लगभग लोग रहते हैं। इस नगर का नाम सैम ह्युस्टन के नाम पर रखा गया जिसने १८३६ में टेक्सास की स्वतन्त्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। यह नगर मुख्यतः नासा का मुख्यालय नगर होने के लिए जाना जाता है।
इस नगर के लिए एक उपनाम भी प्रयुक्त किया जाता है, स्पेस सिटी अर्थात 'अन्तरिक्ष नगर'।
स्रोत: Wikipedia