र्थ (अंग्रेज़ी: Perth) ऑस्ट्रेलिया के राज्य पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी और सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। आबादी के हिसाब से यह ऑस्ट्रेलिया का चौथा सबसे बड़ा शहर है। इसकी स्थापना 12 जून 1829 को केप्टन जेम्स स्टर्लिंग ने की थी। पर्थ की वर्तमान जनसंख्या 1.74 मिलियन (लगभग 5 करोड़) है।
महानगरीय क्षेत्र, ऑस्ट्रेलियाई दक्षिण पश्चिम डिवीजन के हिंद महासागर तथा एक कम तटीय कटाव जिसे डार्लिंग रेंज के रूप में जाना जाता है, के मध्य में स्तिथ है। पर्थ शहर के केन्द्रीय व्यापार जिले एवं विभिन्न उपनगर हंस नदी के किनारे स्तिथ हैं। व्यापार और प्रशासन केंद्र और संपन्नता में लगातार वृद्धि होने से पर्थ को "सिटी ऑफ लाइट" के सम्मान से नवाजा गया है। सन् 2011 में " दी इकोनोमिस्ट " की सूची में पर्थ को आँठवा स्थान प्राप्त हुआ।
स्रोत: Wikipedia
Pisa
89158
जानकारी
ह इटली का एक प्रमुख नगर है। यह टस्कनी प्रदेश की राजधानी है। मध्य ऐतिहासिक काल तक यह नगर समुद्रतट पर स्थित था, परंतु आरनी नदी द्वारा मुहाने पर अवसादों के निरंतर संचय से समुद्र पीछे हट गया है। यह महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। यहाँ के मुख्य उद्योग धंधे हैं रेल का सामान, मोटरसाइकिल, बाईसिकिल, सूती वस्त्र, काँच तथा मिट्टी के बरतन, औषधियाँ, मकरोनी तथा दियासलाई बनाना। यह नगर संगमरमर की मूर्तियों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है तथा यहाँ रोमन एवं गोथिक वास्तुकला की सुंदर कृतियाँ मिलती हैं। महान गणितज्ञ तथा वैज्ञानिक गैलीलिओ का यह जन्मस्थान है। यहाँ विश्वप्रसिद्ध लीनिंग टावर ऑव पीज़ा अर्थात् पीज़ा की झुकी मीनार है, जो 179 फुट ऊँची है तथा लंब से लगभग 4 डिग्री झुकी हुई है। मीनार में आठ मंजिलें हैं।
पीज़ा प्रांत : यह मध्य इटली के टस्कनी क्षेत्र का प्रदेश है। इसका क्षेत्रफल 1,419 वर्ग किलोमीटर है।nice
स्रोत: Wikipedia