ोसुल (अरबी: الموصل, अल-मोसुल; अंग्रेज़ी: Mosul) उत्तरी इराक़ का एक शहर है और उस देश के नीनवा प्रान्त की राजधानी है। बग़दाद से ४०० किमी पश्चिमोत्तर में स्थित यह शहर दजला नदी के किनारे बसा हुआ है। नदी की पश्चिमी तरफ़ प्राचीन असीरियाई साम्राज्य के नीनवा शहर के खँडहर मौजूद हैं। आधुनिक मोसुल शहर नदी के दोनों तरफ़ विस्तृत है और पाँच पुलों से जुड़ा हुआ है। आबादी के हिसाब से बग़दाद के बाद यह इराक़ का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। मोसुल में अरब, कुर्द, आशूरी (असीरियाई) और इराक़ी तुर्कमान लोगों का मिश्रण रहता है। अरबी भाषा में मोसुल के निवासियों को 'मसलावी' कहा जाता है। अंग्रेज़ी में मलमल के कपड़े को 'मसलिन' (muslin) कहा जाता है, जिसका नाम मोसुल पर पड़ा है।
स्रोत: Wikipedia
Rom
0
जानकारी
ह लेख इटली की राजधानी एवं प्राचीन नगर 'रोम' के बारे में है। इसी नाम के अन्य नगर संयुक्त राज्य अमरीका में भी है। स्तनधारियों की त्वचा पर पाए जाने वाले कोमल बाल (en:hair) के लिये बाल देखें। इसका पर्यायवाची शब्द रोयाँ या रोआँ (बहुवचन - रोएँ) है। इसे सात पहाड़ियों का नगर, पोप का शहर रक्त वर्ण महिला, प्राचीन विश्व की सामग्री, इटरनल सिटि ( होली सिटी ) के उपनामों से भी जाना जाता है।
रोम (इतालवी : roma (रोमा); अंग्रेज़ी: Rome) इटली देश की राजधानी है।
स्रोत: Wikipedia