ेगोस (Lagos, योरुबा: Èkó, एको) पश्चिमी अफ़्रीका के नाइजीरिया देश का सबसे बड़ा शहर है। लेगोस राज्य की सरकार के अनुसार सन् २०१३ में इस शहर की आबादी १ करोड़ ७५ लाख थी। लेकिन लेगोस की केन्द्रीय सरकार और राष्ट्रीय जन्संख्या आयोग के अनुसार ये आंकड़े विवादित हैं। ताज़े आकलन अनुमानित करते हैं कि जनसंख्या २ करोड १ लाख से कम नहीं। इसीलिए लेगोस को अफ़्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा शहर कहा जाता है।
स्रोत: Wikipedia
Salt
0
जानकारी
मक (Common Salt) से साधारणतया भोजन में प्रयुक्त होने वाले नमक का बोध होता है। रासायनिक दृष्टि से यह सोडियम क्लोराइड (NaCl) है जिसका क्रिस्टल पारदर्शक एवं घनाकार होता है। शुद्ध नमक रंगहीन होता है, किंतु लोहमय अपद्रव्यों के कारण इसका रंग पीला या लाल हो जाता है। समुद्र के खारापन के लिये उसमें मुख्यत: सोडियम क्लोराइड की उपस्थिति कारण होती है। भौमिकी में लवण को हैलाइट (Halite) कहते हैं।
स्रोत: Wikipedia