डसन नदी संयुक्त राज्य अमरीका के न्यूयॉर्क प्रांत के पूर्वी हिस्से में बहने वाली एक नदी है। अपने दक्षिणी छोर से यह नदी न्यूयौर्क और न्यू जर्सी प्रांतों की सीमा बाँधती है।
इस नदी का नाम इसको खोज़ने वाले हेनरी हडसन के नाम पर पड़ा है। हेनरी हडसन एक अंग्रेज़ थे जिन्होंने नीदरलैंड से शुरु किये समुद्री सफर के तहत इस नदी को खोज़ निकाला था।
स्रोत: Wikipedia
ॅनवर (Denver) संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोरैडो राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह रॉकी पर्वत की तलहटी में दक्षिणी प्लैट नदी तट बसा हुआ है। इस नगर के लिए एक उपनाम है द माइल हाई सिटी अर्थात मील ऊँचा नगर, क्योंकि यह समुद्र तल से बहुत ऊँचाई पर बसा हुआ है। डेनवर के राज्य राजधानी भवन पर स्थित एक बिन्दू पर यह ५,२८० फीट (१,६०९ मीटर) ऊँचा है। डेनवर, डेनवर ब्रोंकोस फुटबॉल टीम का गृह नगर है, यह खेल अमेरिका में बहुत लोकप्रिय है।
स्रोत: Wikipedia