िनेवा या जनेवा (अंग्रेज़ी: Geneva; जनीवा, फ़्रांसीसी: Genève; जेनेव, जर्मन: Genf; जेन्फ़), स्विट्ज़रलैंड का ज़्यूरिख़ के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है। ये फ़्रांस से सटा हुआ है और इसकी राजभाषा फ्रांसीसी है। ये शहर "जिनेवा सरोवर" के किनारे बसा है। यहाँ संयुक्त राष्ट्र संघ के कई निकायों के कार्यालय स्थित हैं।
स्रोत: Wikipedia
Rotterdam
0
जानकारी
ॉटर्डम (Rotterdam /ˈrɒtərdæm/ या /ˌrɒtərˈdæm/; डच : [ˌrɔtərˈdɑm]), नीदरलैण्ड का एक नगर, व्यापारिक केन्द्र तथा बन्दरगाह है। यह नगर दक्षिणी हालैण्ड में राइन-म्यूज-शेल्ट नदियों के डेल्टा में स्थित है। इसका इतिहास १२७० ई तक पुराना है जब रोटे नदी पर एक बाँध का निर्माण किया गया था और लोग सुरक्षा के लिए यहाँ आकर बस गये। १३४० ई में इस नगर को नगर के अधिकार मिले।
रॉटरडम, यूरोप का सबसे बड़ा बन्दरगाह है। २०१७ में इसकी जनसंख्या ६३३,४७१ थी।
स्रोत: Wikipedia