िनेवा या जनेवा (अंग्रेज़ी: Geneva; जनीवा, फ़्रांसीसी: Genève; जेनेव, जर्मन: Genf; जेन्फ़), स्विट्ज़रलैंड का ज़्यूरिख़ के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है। ये फ़्रांस से सटा हुआ है और इसकी राजभाषा फ्रांसीसी है। ये शहर "जिनेवा सरोवर" के किनारे बसा है। यहाँ संयुक्त राष्ट्र संघ के कई निकायों के कार्यालय स्थित हैं।
स्रोत: Wikipedia
ॅनवर (Denver) संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोरैडो राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह रॉकी पर्वत की तलहटी में दक्षिणी प्लैट नदी तट बसा हुआ है। इस नगर के लिए एक उपनाम है द माइल हाई सिटी अर्थात मील ऊँचा नगर, क्योंकि यह समुद्र तल से बहुत ऊँचाई पर बसा हुआ है। डेनवर के राज्य राजधानी भवन पर स्थित एक बिन्दू पर यह ५,२८० फीट (१,६०९ मीटर) ऊँचा है। डेनवर, डेनवर ब्रोंकोस फुटबॉल टीम का गृह नगर है, यह खेल अमेरिका में बहुत लोकप्रिय है।
स्रोत: Wikipedia