��़ज़ा पट्टी एक फिलिस्तानी क्षेत्र है। यह इसरायल के दक्षिण-पश्चिम में एक 45 किलोमीटर लम्बी तथा 6-12 किलोमीटर चौड़ी पट्टी के रूप में हैं। इसका दक्षिणी छोर मिस्र से जुड़ा हुआ है पर बाकी दिशाओं से यह इसरायल द्वारा घिरा है। य हाँ तक कि इसकी पश्चिमी सीमा जो भूमध्यसागर को खुलती है, पर भी इसरायली जलसेना का नियंत्रण है। यहाँ अरब मुसलमान रहते हैं जिनकी आबादी कोई 20 लाख के आसपास है।
ग़ज़ा शहर यहाँ की मुख्य आबादी है।
स्रोत: Wikipedia
��लब (अलेप्पो) (अरबी: حلب, अंग्रेज़ी: Aleppo) सीरिया के उत्तर-पश्चिम में भूमध्य सागर के तट से थोड़ी दूरी पर बसा एक नगर है जो प्राचीन काल से एशिया और यूरोप के मध्य व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण केन्द्र रहा है। जनसंख्या के हिसाब (२००४ में २१ लाख) से यह सीरिया का सबसे बड़ा नगर है। लगभग ८० प्रतिशत सुन्नी मुस्लिम जनवास के अलावे यहाँ ईसाई (मुख्यतः अर्मेनियाई) और यहूदी भी रहते हैं। यह शहर हलब प्रान्त की राजधानी भी है।
स्रोत: Wikipedia