ॅनवर (Denver) संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोरैडो राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह रॉकी पर्वत की तलहटी में दक्षिणी प्लैट नदी तट बसा हुआ है। इस नगर के लिए एक उपनाम है द माइल हाई सिटी अर्थात मील ऊँचा नगर, क्योंकि यह समुद्र तल से बहुत ऊँचाई पर बसा हुआ है। डेनवर के राज्य राजधानी भवन पर स्थित एक बिन्दू पर यह ५,२८० फीट (१,६०९ मीटर) ऊँचा है। डेनवर, डेनवर ब्रोंकोस फुटबॉल टीम का गृह नगर है, यह खेल अमेरिका में बहुत लोकप्रिय है।
स्रोत: Wikipedia
Southampton
0
जानकारी
ाउथहैंपटन /saʊθˈhæmptən/ इंगलैंड के दक्षिण तट पर हैंपशाएर की रसमी काउंटी में सब से बड़ा शहर है जो लंदन से ७५ मील दक्षिण-पश्चिम में और पोर्ट्समाउथ से 19 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह टैस्ट और इतचन नदियों के मेल पर स्थित साउथहैंपटन वाटर के सब से उत्तरी बिंदु पर स्थित है और हैंबल दरिया शहरी क्षेत्र के दक्षिण से इस में आ मिलता है।
स्रोत: Wikipedia