ॅनवर (Denver) संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोरैडो राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह रॉकी पर्वत की तलहटी में दक्षिणी प्लैट नदी तट बसा हुआ है। इस नगर के लिए एक उपनाम है द माइल हाई सिटी अर्थात मील ऊँचा नगर, क्योंकि यह समुद्र तल से बहुत ऊँचाई पर बसा हुआ है। डेनवर के राज्य राजधानी भवन पर स्थित एक बिन्दू पर यह ५,२८० फीट (१,६०९ मीटर) ऊँचा है। डेनवर, डेनवर ब्रोंकोस फुटबॉल टीम का गृह नगर है, यह खेल अमेरिका में बहुत लोकप्रिय है।
स्रोत: Wikipedia
Kathmandu
0
जानकारी
ाठमांडू (नेपालभाषा :येँ देय्, प्राचीन नेपाल भाषा- ञे देय्, संस्कृत- कान्तिपुर नगर, नेपाली- काठमाडौँ), नेपाल की राजधानी है। यह नगर समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं और 50.8 वर्ग किमी में फैला हुआ हैं। काठमांडू नेपाल का सबसे बड़ा शहर है, जहां पर्यटक का सबसे ज़्यादा आगमन होता हैं। चार ओर से पहाड़ियों से घिरा काठमांडू उपत्यका के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित यह नगर, यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल हैं। यहाँ की रंगीन संस्कृति और परंपराओं के अलावा विशिष्ट शैली में बने शानदार घर सैलानियों को आकर्षिक करते हैं। यहाँ के विश्वप्रसिद्ध मंदिर, पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। साथ ही यहां के प्राचीन बाज़ारों की रौनक भी देखते ही बनती है।
स्रोत: Wikipedia