ॅनवर (Denver) संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोरैडो राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह रॉकी पर्वत की तलहटी में दक्षिणी प्लैट नदी तट बसा हुआ है। इस नगर के लिए एक उपनाम है द माइल हाई सिटी अर्थात मील ऊँचा नगर, क्योंकि यह समुद्र तल से बहुत ऊँचाई पर बसा हुआ है। डेनवर के राज्य राजधानी भवन पर स्थित एक बिन्दू पर यह ५,२८० फीट (१,६०९ मीटर) ऊँचा है। डेनवर, डेनवर ब्रोंकोस फुटबॉल टीम का गृह नगर है, यह खेल अमेरिका में बहुत लोकप्रिय है।
स्रोत: Wikipedia
Hull
0
जानकारी
तवार (अंग्रेज़ी: Oar) नाव खेने के डंडे को कहते हैं जो सामान्यतः लकड़ी की बनी एक युक्ति होता है जिसका एक सिरा चपटा होता जिससे पानी को पीछे हटाया जाता है और परिणाम स्वरूप नाव आगे बढ़ती है। इसके अन्य नाम चप्पू और कर्ण हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से यह एक द्वितीय वर्ग का उत्तोलक है। वर्तमान समय में लकड़ी के अलावा अन्य हलके और मजबूत पदार्थों से पतवार बनाई जाने लगी हैं।
स्रोत: Wikipedia