ॅनवर (Denver) संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोरैडो राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह रॉकी पर्वत की तलहटी में दक्षिणी प्लैट नदी तट बसा हुआ है। इस नगर के लिए एक उपनाम है द माइल हाई सिटी अर्थात मील ऊँचा नगर, क्योंकि यह समुद्र तल से बहुत ऊँचाई पर बसा हुआ है। डेनवर के राज्य राजधानी भवन पर स्थित एक बिन्दू पर यह ५,२८० फीट (१,६०९ मीटर) ऊँचा है। डेनवर, डेनवर ब्रोंकोस फुटबॉल टीम का गृह नगर है, यह खेल अमेरिका में बहुत लोकप्रिय है।
स्रोत: Wikipedia
ातना (अरबी: باتنة) अल्जीरिया के बातना प्रांत का मुख्य शहर है। 2008 की जनगणना के अनुसार शहर की जनसंख्या कुल 290,645 है और यह अल्जीरिया का पांचवां सबसे बड़ा शहर है। यह चौई क्षेत्र के प्रमुख शहरों में से एक है और इसे औरस की राजधानी माना जाता है।
स्रोत: Wikipedia