ॅनवर (Denver) संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोरैडो राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह रॉकी पर्वत की तलहटी में दक्षिणी प्लैट नदी तट बसा हुआ है। इस नगर के लिए एक उपनाम है द माइल हाई सिटी अर्थात मील ऊँचा नगर, क्योंकि यह समुद्र तल से बहुत ऊँचाई पर बसा हुआ है। डेनवर के राज्य राजधानी भवन पर स्थित एक बिन्दू पर यह ५,२८० फीट (१,६०९ मीटर) ऊँचा है। डेनवर, डेनवर ब्रोंकोस फुटबॉल टीम का गृह नगर है, यह खेल अमेरिका में बहुत लोकप्रिय है।
स्रोत: Wikipedia
लब (अलेप्पो) (अरबी: حلب, अंग्रेज़ी: Aleppo) सीरिया के उत्तर-पश्चिम में भूमध्य सागर के तट से थोड़ी दूरी पर बसा एक नगर है जो प्राचीन काल से एशिया और यूरोप के मध्य व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण केन्द्र रहा है। जनसंख्या के हिसाब (२००४ में २१ लाख) से यह सीरिया का सबसे बड़ा नगर है। लगभग ८० प्रतिशत सुन्नी मुस्लिम जनवास के अलावे यहाँ ईसाई (मुख्यतः अर्मेनियाई) और यहूदी भी रहते हैं। यह शहर हलब प्रान्त की राजधानी भी है।
स्रोत: Wikipedia