Javascript must be enabled to use all features of this site and to avoid misfunctions
Canberra vs. Dakar -
HOME
:
शहरों
NEW

स्थान Canberra Dakar

Advertising

Close
share
Canberra
Dakar

Canberra vs Dakar

Canberra
Dakar

Canberra

Australia
426709
2601

जानकारी





��स्ट्रेलिया की राजधानी कैनेबरा काफी सुनियोजित ढंग से बसाया गया खूबसूरत शहर है। भव्य इमारतें, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, 300 से अधिक रेस्तरां हैं। सिडनी से कैनबरा तक जलमार्ग, सड़क मार्ग और वायु मार्ग द्वारा भ्रमण कर सकते हैं। शहर में घूमने के लिए बस ट्राम की सुविधा है। कैनेबरा में अनेक दर्शनीय स्थलों में से प्रमुख हैं- ब्लैक माउंटेन, आस्ट्रेलिया वार मैमोरियल, नेशनल फिल्म एंड साउंड आर्काइव्स, नेशनल गैलरी ऑफ आस्ट्रेलिया, संसद भवन। कैनेबरा का प्रमुख बाजार है सिटी सेंटर। यहां की स्‍थानीय भाषा में कैन‍बरा का अर्थ है मिटिंग प्‍लेस। इसकी स्‍थापना 12 मार्च 1913 ईसवी को हुई थी। कैन‍बरा आस्‍ट्रेलिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ यहां की राजधानी भी है। लगभग 34 लाख जनसंख्‍या वाले इस शहर में पर्यटन की दृष्टि से आस्‍ट्रेलियन वार मेमोरियल, पार्लियामेन्‍ट, ओल्‍ड पार्लियामेन्‍ट हाउस, नेशनल म्‍यूजियम, नेशनल लाइब्रेरी, राष्‍ट्रीय विज्ञान केन्‍द्र, नेशनल बोटेनिकल गार्डेन, टेल्‍सट्रा टावर जैसे जगह घूमा जा सकता है।

स्रोत: Wikipedia

Dakar

Senegal
0

जानकारी





��ाकार, अफ्रीका महाद्वीप के राष्ट्र सेनेगल की राजधानी तथा प्रमुख बंदरगाह है। यह सेनेगल नदी तथा गैबिया नदी के बीच केप वर्ट प्रायद्वीप के पश्चिमी छोर पर स्थित है और पुराने विश्व का सबसे पश्चिमी नगर है। इस नगर का बड़ा महत्व है। यहाँ वायुसेना तथा नौसेना के अड्डे भी हैं। यूरोपीय लोगों के लिए यहाँ की ठंडी जलवायु बहुत अनुकूल है। डाकार का मुख्य बाजार बड़ा सुंदर बना है तथा बंदरगाह से २५ फुट ऊँचा है। यहाँ उद्योग साधारण वस्त्र, जूते, साबुन तथा अन्य मरम्मत के कायों तक सीमित है। डाकार बंदरगाह में जहाज मुख्यत: केवल कोयला पानी लेने के लिए ठहरते हैं।

स्रोत: Wikipedia

More intresting stuff