��्रिस्बेन /ˈbrɪzbən/ ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। लगभग 22.4 लाख की अनुमानित जनसंख्या के साथ यह ऑस्ट्रेलिया में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ब्रिस्बेन नदी पर बसा यह शहर क्वींसलैंड के दक्षिण-पूर्व में मारेटान बे और ग्रेट डिवाइडिंग रेंज के बीच कम ऊंचाई वाले जमीन पर स्थित है। ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी इसे 'मियान-जिन' के नाम से जानते हैं, जिसका अर्थ 'शूल के आकार की जगह' होता है। शहर का नामकरण १८२१ से १८२५ के बीच न्यू साउथ वेल्स के राज्यपाल रहे सर थॉमस ब्रिस्बेन के नाम पर किया गया है। ब्रिस्बेन के रहवासियों को ब्रिस्बेनाइट के नाम से जाना जाता है।
स्रोत: Wikipedia
��ैलस संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास प्रान्त का सबसे बड़ा नगर है। यह ट्रिनिटी नदी पर, फोर्टवर्थ से ४५ किमी पूर्व तथा ओकलाहोमा प्रांतीय रेखा से ७५ मील पर बसा है। यह मुख्य बंदरगाह तथा व्यापारिक नगर है एवं डैलस बरलिंगटन, फ्रसको, सांतोफी, कैनजैस आदि अन्यान्य व्यापारिक नगरों से जुड़ा हुआ है। इस केंद्र पर प्रतिदिन प्राय: १०० यात्री रेलगाड़ियाँ आती जाती हैं।
यहाँ के पृष्ठप्रदेश में रुई, प्राकृतिक गैस, तेल तथा अन्य खनिज पाए जाते हैं, जिनका यह नगर मुख्य व्यापारिक केंद्र है। यहाँ पर लगभग ८० उद्यान ४,७६७ एकड़ भूमि पर फैले हुए हैं। डैलस पब्लिक विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के लिये प्रसिद्ध है। यहाँ मदिरा, वस्त्र, कागज, सीमेंट लोह उद्योग, लकड़ी के बने सामान, विद्यूद्यंत्र तथा खाद्य पदार्थो को डिब्बाबंद करने के अनेक औद्योगिक संस्थान हैं।
ट्रिनिटी नदी पर १८४१ ई० में जॉन नील ब्रायन द्वारा पीटर्स कालोनी नामक गाँव का शिलान्यास किया गया जो १८४५ ई० में, फिलाडेल्फिया के उपराष्ट्रपति जार्ज मफ्फलिन डैलस के द्वारा उदघाटन के समय तक डैलस नगर हो चुका था।
स्रोत: Wikipedia