��खिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान या एम्स (AIIMS) सार्वजनिक आयुर्विज्ञान महाविद्यालय का समूह है। इस समूह में नई दिल्ली स्थित भारत का सबसे पुराना उत्कृष्ट एम्स संस्थान है। इसकी आधारशिला 1952 में रखी गयी और इसका सृजन 1956 में संसद के एक अधिनियम के माध्यम से एक स्वायत्त संस्थान के रूप में स्वास्थ्य देखभाल के सभी पक्षों में उत्कृष्टता को पोषण देने के केन्द्र के रूप में कार्य करने हेतु किया गया। एम्स चौक दिल्ली के रिंग रोड पर पड़ने वाला चौराहा है, इसे अरविन्द मार्ग काटता है।
सन् 2012 में पूर्व प्रधानमन्त्री डा• मनमोहन सिंह सरकार द्वारा एक ही साल में रिकार्ड 6 एम्स भारत के अलग-अलग राज्यों में खोले गए।
सन् 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी श्रंखला में 6 अन्य एम्स संस्थान पूरे भारत में निर्माण की तरफ अग्रसर हैं।। ताकि दूर दराज के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधायें पाई जा सके! 2022 तक हर राज्य में एक AIIMS खोलने का विचार है।
स्रोत: Wikipedia
��ोलम्बिया दक्षिणी अमरीका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है। देश की राजधानी बोगोटा है। कोलम्बिया के पूर्व में वेनेजुएला और ब्राजील, दक्षिण में इक्वेडोर और पेरू, उत्तर में केरेबियन सागर, उत्तर पश्चिम में पनामा और पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है। क्षेत्रफल के हिसाब से कोलंबिया दुनिया का 26वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का चौथा बड़ा देश है। आबादी के लिहाज से कोलंबिया दुनिया का 29वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। कोलम्बिया में मेक्सिको और ब्राजील के बाद स्पेनिश बोलने वाले सर्वाधिक लोग निवास करते हैं।
कोलंबिया एक बहुसांस्कृतिक देश है। यहाँ के मूल निवासियों के अलवा पंद्रहवी शताब्दी में आये स्पेनिश और उन्नीसवी सदी में दास प्रथा के लिए लाये गए अफ़्रीकी लोगो की वजह से यह एक विविध सांस्कृतिक परम्परओं वाला देश है। बीसवी सदी में यूरोप और मध्य एशिया के भी लोगों के यहाँ आकर बसने से यहाँ उनकी संस्कृति की भी झलक मिलती है।
स्रोत: Wikipedia